वह अकेली



 वह अकेली थी 

वह सड़क पर थी

सड़क पर आते जाते लोग थे

वह अकेली थी। 

उसके चेहरे पर 

समय की लकीरें थी

कई एहसास थे

वह अकेली थी। 

उसके पास कुछ नहीं, कई लोग थे! 

दुकानदार थे ग्राहक थे

और भीड़ थी

वह अकेली थी। 

वह उसी दुनियाँ की हिस्सा थी

उसमें कई लोग थे, 

जिसमें उसका रिश्ता था, 

उसके रिश्तेदार थे

उनके अपने थे

वह अकेली थी। 

उसके पास उस सड़क पर

एक नई सी साड़ी थी

गहरी नींद थी

पास में पड़ा एक झोला था 

झोला में कुछ सामान था

वह अकेली थी। 

रुखसत शाम के साथ

उसकी यादें थी

उसका अतीत में कोई किस्सा था

वह अकेली थी। 

Comments

Popular Posts