माँ का गुस्सा
एक बेटी
एक बेटा
और माँ जा रहे थे
बेटी बनी राजकुमारी
बेटा बना राजा
राजा आखिर राजा
आया किसी बात पर गुस्सा
और रूठ गया
रुक गया
रोने लगा
माँ चिल्ला कर आगे बुलाने लगी
थोड़ा आगे बढ़ी
फिर रुकी
उसे देखने के लिए
बुलाने के लिए।
राजकुमारी चुप रही
धूप तेज!
माँ आखिर माँ!
तेज कदमों से लौटी
और उसे साथ ले चली
वह फिर रूठा
और पीछे हटा
झिड़क दिया माँ को
माँ फिर उसे उठा गोद में ले चली
ओढ़नी से उसके आँसू पोछी
राजकुमारी रूठी
मगर माँ को मालूम।
फिर राजकुमार भी
दोनों के साथ धूप में
साथ चलने लगा
माँ कभी इसको देखती
माँ कभी उसको देखती।
वो माँ है!



Comments
Post a Comment