सड़क का टेढ़ा पेड़
ज़मीन पर सड़क थी
सड़क के पास,
एक जामुन का पेड़ था
बल्कि सड़क से सटा था
सड़क के उपर थोड़ा चढ़ा था
मानो उसके ज़मीन में,
सड़क बना था
भले सड़क सही बना था
सही उद्देश्य के लिए
मगर उस सड़क पर,
चलना, अब आसान नहीं था।
बिना सोचे चले
तो ठोकर का
कोई भरोसा नहीं था
समझदार जाते थे
वहाँ से,
मगर बचकर।
उन्हें पता था,
सड़क सीधी थी,
मगर पेड़ टेढ़ा था।



Comments
Post a Comment