बूढ़ा नाई
बाल तो मेरे यूँ ही कम थे
लेकिन इन्हें करने कम थे
थोड़े बाल और थोड़ी आशा
लेकर पहुँचा थोड़ा गंभीर थोड़ा हंसा सा
बाल काटते पूछा कुछ तेलुगु में
समझा कुछ अधूरा तेलुगु में
कहा हाँ मगर क्या समझा नहीं
जो मैं समझा वो वो समझा नहीं
बाल कटे फिर दाढ़ी लगा बनाने
मैं चुप रहा चलो दो इसे कुछ कमाने
पैसे दिया पूरे सौ और फिर देखा
मुरझाई आँखों में उसके खुशी के लौ



Comments
Post a Comment