कविता

 आप उनसे बात करें

वो बात नहीं करेंगे

आपसे आपकी 

बात नहीं करेंगे

करेंगे हज़ार बात

मगर एक बात नहीं करेंगे

बात करेंगे

मगर बात की बात 

नहीं करेंगे

आप समझाओ उन्हें

समझ के

मगर समझ की बात नहीं करेंगे

फिर करेंगे आपसे बात

आपकी बात नहीं करेंगे

Comments

Popular Posts