पर्दनशीन भुट्टा
पब्लिक में बस चल रही थी
बस में पब्लिक थी
वो दोनो पब्लिक थे
दोनों पब्लिक में थे
सब बस की सीट पर
वे दोनों भी सीट पर
पर कुछ मसला था
साथ सबके नहीं
उनके सिर्फ उनके साथ
साथ में बैठा कौन था
मैं नहीं जानता
पर उनके करीबी से
दोनों साथ थे एक दूसरे के
साथ का मर्द सरेआम
खा रहा था भुट्टा
मगर साथ बैठी
थी पर्दनाशीन
जब भी बाइट मारती
परदे में
पता नहीं क्यों
कोई हुक्म था
या बेबसी
खैर जो भी
वह अपने व्हाट्सएप पर
मसरूफ थी
साथ के मर्द को शायद
इससे कोई गिला नहीं था
वह भी मसरूफ था
अपने मोबाईल में।
वह बात भी करती
मोबाइल पर
हां तब जब साथी
मर्द नहीं था वहां
गाड़ी थी रुकी
पास कोई मसला था
खैर जो भी हो
यहां भी एक मसला था।


Comments
Post a Comment