कोशिश के रंग



ज़मीन पर मिट्टी

मिट्टी के कई रंग

कोई पत्थर

कोई लोहा

कोई लकड़ी

कोई कंकड़ 

कोई पहाड़

ज़मीन का

छोटा जीव चींटी

जिसने पत्थर से ढके

पत्थर से पाटे जमीन 

के नीचे जाकर

उस ज़मीन को

टुकड़ों में बांट दिया।

एक पल में नहीं

एक घंटे एक दिन में नहीं

कुछ समय लगा

बड़ी कोशिशें हुईं।


तब सख्त पत्थर को चूर्ण बना दिया

नीचे ज़मीन में सुराख बना दिया

अपने बंद रास्ते को खोला

अपने दूर मंज़िल

को पास बुलाया


एक पल में नहीं

एक घंटे एक दिन में नहीं

कुछ समय लगा

बड़ी कोशिशें हुईं।


Comments

Popular Posts