आज आखिरी है
आज आखिरी है
आखिरी बार पियूंगा
थोड़ा पियूंगा
ज्यादा पियूंगा
पता नहीं
कितना पियूंगा
पीना ठीक नहीं
मैं नहीं लोग
और अपने कहते हैं
पता नहीं वे क्या क्या कहते हैं?
काश कल कोई मिले
अपना वादा तोड़ दूंगा
कोई कह दे
मेरी तरफ से फ्री
बस इतना सा
फिर कम नहीं
शायद ज़्यादा पियूंगा
पियूंगा
बस चुपचाप पियूंगा।


Comments
Post a Comment