पेड़
वहाँ घर के पास एक पेड़
पेड़ की आड़ में घर
घर की आड़ में पेड़
पेड़ से घर का दृश्य और
घर से पेड़ का दृश्य
दोनों अलग
घर से ना पेड़ अच्छा दिखता
ना पेड़ से घर अच्छा दिखता
एक दिन पेड़ काट दिया
और फिर घर दिखने लगा सबको
सबके सामने सब जगह से
नई गाड़ी घर की शोभा
और लगी घर के आगे
धूप में घर के सामने
ना कोई पेड़
ना गाड़ी को ढकने के लिए
कोई साया
गर्मी में धूप की जलन
और कोई साया छत पर नहीं
गाड़ी धूप में
धूप गाड़ी पर
साया गाड़ी के नीचे
जिससे नगर का फायदा था
ना घर वालों का
कुछ छोटे कुछ बड़े
जो आ रुके थे उस गाड़ी के नीचे
यह सोच कर कि
धूप की तपिश से उन्हें मिलेगा
सुकून वहां बारिश में
भीगने से मिलेगा
आराम वहां
अब वह गाड़ी घर से दूर
दूसरे पेड़ के नीचे
धूप से बचता ठहरा है
दूसरे पेड़ के नीचे
गर्मी से बचने के लिए
साए में ठहरा है
और वह आदमी गाड़ी के अंदर।



Comments
Post a Comment