ये चलते-फिरते लोग


ये चलते-फिरते लोग हैं साहब 

इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता 

सोए रहेंगे जब तलक 

कोई इन्हें उकसाया नहीं करता

कोई जिया तो जिया मरा तो मरा

इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता

सड़क पर मरा है कोई जीव तो क्या

बिना बताए ये हंगामा नहीं करता

देखो 'सहर्ष' वह आया फरिश्ता कोई

लगाता है गले किसी से नफरत नहीं करता

Comments

Popular Posts