माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता... (कविता)
सुबह सुबह अलसायी आंखों से जागना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
जबरदस्ती तेरा मेरा पेट भरना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
खड़ी गाड़ी के लिए दौड़ना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
पीठ पर वजन गले मे बोतल
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
क्लास में सिर्फ नम्बर की डांट
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
टीचर का सिर्फ,एक बच्चे को पसंद करना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
चुपचाप घंटों बस सुनना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
कभी सवाल के जबाब में "ये तेरी उम्र नही"
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
शाम को फिर उसी चहारदीवारी में दुनिया
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
मेरी कोई सुनता नहीं, सब खोये मोबाइल में
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
रात को मुझे अकेले छोड़ जब जाती हो
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
खड़ी गाड़ी के लिए दौड़ना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
पीठ पर वजन गले मे बोतल
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
क्लास में सिर्फ नम्बर की डांट
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
टीचर का सिर्फ,एक बच्चे को पसंद करना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
चुपचाप घंटों बस सुनना
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
कभी सवाल के जबाब में "ये तेरी उम्र नही"
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
शाम को फिर उसी चहारदीवारी में दुनिया
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
मेरी कोई सुनता नहीं, सब खोये मोबाइल में
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।
रात को मुझे अकेले छोड़ जब जाती हो
माँ, मुझे अच्छा नहीं लगता।





Comments
Post a Comment