बहुत अच्छी है जगह यहां की (ग़ज़ल)


बहुत अच्छी है जगह यहाँ की, दुभ की घास ले जाऊंगा।।
यहां के लोग अच्छे है वहां बताऊँगा।।

वहां हिंदू मुसलमान करके  लड़ते हैं लोग
अपने लोगों को यही बात समझाऊँगा।

मिलते हैं यहां लोग एक दूसरे से गले 
अपने दुश्मनों को भी समझाऊँगा।

टूटा टायर लेकर यहां बच्चा बना है बादशाह
अपने यहां के अमीरों को समझाऊँगा।

बददिमागी, बदजुबानी यहां नहीं है मयस्सर 
कभी जाकर वहां उबलते कोयले को समझाऊँगा।

यहां का अमीर भी फकीर बना घूमता है रहमत के लिए 
अपने यहां फकीरों को समझाऊँगा।

Comments

Popular Posts