दराज़ में बहुत कपड़े हैं मेरे
कई को पहना फिर पहना
लेकिन ये सब नए थे
या फिर हाल में ही दराज़ में आये थे।
थकावट के बीच मैंने
कुछ नए एहसास के लिए
पुरानी शर्ट को निकाला,
आयरन किया।
बाहर देखा ठीक था
देखने वालों को लगा
ये नया था,
सच मुझे पता था,
पुराने कपड़े में
एहसास पूरा नया था।
Comments
Post a Comment