Skip to main content
मात्र मानव
बड़े बड़े संस्थान
बड़ी बड़ी डिग्री
नए नए कपड़े
नई नई जगह
नए नए भवन
नए नए कमरे
नई नई टेबल
नई नई कुर्सी
इन सब में
वही पुराने चेहरे
पुरानी सोच
पुरानी चाल
पुराना ढंग
चेहरे की मुस्कान
अंदर में जलन
अंदर की इर्ष्या
अंदर की घुटन
अंदर की कलह
यही स्थिति शेष
मानव दानव का शीश लिए
मानव दानव का मन लिए
शेष मानव
मात्र मानव।
Comments
Post a Comment