मछली का संघर्ष



जल ही मेरा जीवन 
जल ही मेरी मृत्यु 
मैं खुश हूँ जल में 
दुखी हूँ जल में 
चलता रहना पड़ता है 
मुझे जल में
 दौड़ना पड़ता है मुझे 
जल में 
सुकून कहां है?
 जल में 
तैरना रुका तो मौत
 चलना रुक तो मौत 
दौड़ना रुका तो मौत 
बैठा तो मौत 
न चला तो मौत 
बताओ, 
कितनी आसान है ज़िन्दगी? 
फिर भी मेरा ठिकाना यही 
मेरा जन्म यही
मेरी मृत्यु यही। 
बस यही संसार है 
मेरे जीवन का आधार है। 
तुम आदम हो, 
क्या तुम्हें भी है कोई शिकायत? 
मेरे जैसी तो नहीं!

Comments

Popular Posts