बुढ़ापे की दुत्कार


ओ साहब स्वीट लेदा (है कि नहीं)

पैसा उंदा? (पैसा है?)

लेदु। (नहीं है)

लेदु!!  (नहीं है!!)

लेदु पो (नहीं है जाओ)

साहब जी गुस्सा क्यों

अरे ताता यू गो

अरे वाह

गाली भी इंग्लिश!

इंका कवाला(और चाहिए?)

"नहीं।"

कहकर वह बूढ़ा 

थोड़ा शरमाया

थोड़ा घबड़ाया।

साथ का झोला मात्र संगी

साथ उसी के झूलता हुआ

आंखें नीचे मगर 

ऊपर देखते हुए

कहते हुए मगर

ज़ुबां खामोश किये

वह एक तरफ़ चल दिया

उधर से नहीं 

जिधर से आया था।

उधर ही शायद 

जिधर से आया था।

पता नहीं

मगर आया था,

चुपचाप वह दुत्कार लिए चला,

रास्ते का मुसाफ़िर।




Comments

Popular Posts