I see I think I mix I prepare and I make them appear in purified form that I call -POEM
हर कोई बन्द है
बख़्तरबंद दरवाज़े में यहाँ
एक जहाँ, यहाँ
एक बिखरा वहाँ
यहाँ मुस्कुराते लब हैं
कई सूखे फटे होंठ वहाँ
यहाँ के हिसाब से,
ज़िन्दगी खूबसूरत है
कई तड़पते बिलबिलाते वहाँ
इन्हें तो माना कि मना लेंगे आप
उसका क्या जो बेघर वहाँ
Comments
Post a Comment