I see I think I mix I prepare and I make them appear in purified form that I call -POEM
सुबह हुई सितारे सो गए
जागे थे,
मेरे भी अरमान रात भर
साथ उसके जा कर सो गए।
दुनियाँ में उजाला था,
मेरे दिल में अब भी अंधेरा
सोये हैं हम और हमारा दिल साथ में
कल होगा कोई सवेरा।
आज फिर जागे हैं,
मेरे यूँ ख़्वाब कई,
फिर जागेंगे रात भर साथ मेरे
सुबह तलक, टूट जाएंगे कई।
Comments
Post a Comment