यहां पड़े सूखे में


 

यहां पड़े सूखे में, 

अब कौन यहां आता है?

सूखी हैं राहें,

सूनी है दुनियां।

अब कौन यहां आता है?

पेड़ भी सूखे, पत्ते भी सूखे 

सूखा पूरा संसार,

कौन किस हाल में,

कौन बदहाल?

अब कौन यहां आता है?

अब आओ कि

देख के तुम्हें

रोए मेरा मन 

हो लघु वर्षा

मिटे ये सारा अगन।












Comments

Popular Posts