I see I think I mix I prepare and I make them appear in purified form that I call -POEM
किया इंतज़ार और चल दिया
रास्ता फिर अपना बदल दिया
कल हमने ये नहीं कहा था
आज उसने बयान बदल दिया
था तो खून से रंगा बदन सारा
झट से उसने कपड़ा बदल दिया
फूलों से कहो अपनी हिफ़ाज़त करे
उसने फिर से बागबाँ बदल दिया
Comments
Post a Comment